Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsसंवीक्षा के दौरान 4 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज

संवीक्षा के दौरान 4 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज


Desk New 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया के तहत जिन उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन प्रस्तुत किए थे, उनकी शुक्रवार, को संवीक्षा की गई।

सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय खुशीराम एवं सौरभ गोगर, असंख्य समाज पार्टी से कजोड़ सांसी तथा बहुजन समाज पार्टी से कपूर चंद का नामांकन संवीक्षा के दौरान खारिज किए गए।

माइक्रो आब्जर्वर, पीआरओ एवं पीओ-1 का प्रशिक्षण आयोजित

लोकसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को होम वोटिंग के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर, पीआरओ, पीओ-1 का प्रशिक्षण कृषि प्रशिक्षण केंद्र बमोर गेट पर आयोजित किया गया। सहायक रिटर्निग ऑफिसर (एसडीएम) टोंक राहुल सैनी ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्मिकों को होम वोटिंग से संबंधित जानकारी दी गई।

इसके तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता एवं कोविड पॉजिटिव यदि कोई हो तो ऐसे मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि मतदानकर्मी संबंधित व्यक्ति के घर जाकर मतदाता से मतदान करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d