Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान कार्रवाई कर एक स्मेक सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
साथ ही उसके पास से स्मेक व स्मेक बेचकर प्राप्त की गई राशि जब्त की है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा ने बताया कि यह आरोपी प्रेम गुर्जर पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी बीजवाड़ थाना नासिरदा व हाल निवासी दूनी है। जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो 22 ग्राम स्मेक पाउडर की पुड़िया व इसमें बेचने से प्राप्त 29 हजार 450 रुपए बरामद हुए। साथ ही आरोपी के पास एक धारदार गंडासा भी प्राप्त हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है तथा जांच शुरू की है।


