Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर उपखंड स्तरीय सघन पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की।
उपखंड अधिकारी मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान एवं घटती वर्षा की मात्रा को देखते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना होगा। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार तथा पालिका के प्रशांत बरुना ने लोगों व विद्यालय स्टॉफ को वृक्षमित्र एवं वृक्ष संरक्षक बनने की बात कही। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि पूरें विद्यालय स्टॉफ ने पांच-पांच पौधे लगाकर उनके संरक्षण का जिम्मा लिया। इस दौरान एसएमसी सदस्य कल्याणमल नामा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, उपाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार, प्राध्यापक कन्हैया लाल मीणा, महावीर प्रसाद बडगूजर, गिरधारी लाल शर्मा, राजेश कुम्हार, हेमराज चौधरी,चंद्रशेखर सिंह सहित थे।




