Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि आदित्य सागर ने गुरुवार को धर्मसभा के दौरान धर्म के महत्व प्रकाश के साथ भोजन की सात्विकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति गलत भोजन व आहार से बीमार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग पिज़्ज़ा, बर्गर, चिप्स, कुरकुरे का सेवन कर रहे हैं, जो निश्चित तौर पर व्यक्ति को बीमार करते हैं। वही होटल पर भोजन करने का चलन बहुत बढ़ गया है। जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। जबकि घर में बना भोजन शुद्ध व सात्विक होता है। वही यदि व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखना चाहता है तो एक पेड़ हर व्यक्ति जरूर लगाए, जिससे प्रदूषण कम हो। उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनर से भी प्रदूषण फैलता है। मुनि आदित्य सागर ने अपनी पढ़ाई के दौरान फास्ट फूड से जुड़ा एक वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि वह भी जब कक्षा 9 में थे तो मित्रों के साथ होटल गए। इस दौरान पिज़्ज़ा खाने से उनका दोस्त बीमार हो गया तथा फूड प्वाइजनिंग हो गई। मुनि ने कहा कि दुकानदार ने 5 दिन पुरानी सब्जी आदि डाल दिए। जिससे उनका दोस्त बीमार हुआ था। आज के वक्त 90 फ़ीसदी लोग होटल में खाना खाते हैं।
जबकि 30 वर्ष पूर्व लोग होटल का नाम तक नहीं जानते थे। समाज के प्रवक्ता चांदमल जैन ने बताया कि शुक्रवार को श्रीचंद्र प्रभु जैन नवयुवक मंडल की ओर से दीप, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित हो रहे हैं।


