Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसड़क सुरक्षा अभियान : देवली यातायात पुलिस ने किए 25 चालान

सड़क सुरक्षा अभियान : देवली यातायात पुलिस ने किए 25 चालान

9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को देवली थाने की यातायात शाखा ने कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों के चालान किए और चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।

Oplus_16908288

यातायात हेड कांस्टेबल रामभंवर सिंह ने बताया कि डीएसपी हेमराज और थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के निर्देशानुसार, पुलिस ने स्टेट बैंक चौराहे पर विशेष नाका लगाया। इस कार्रवाई के दौरान, टू-व्हीलर के 12 और फोर-व्हीलर के 13 चालान किए गए, इस प्रकार तरह 25 चालान किए गए। इन चालानों से मौके पर ही 9 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। चालान किए गए वाहनों में मुख्य रूप से वे चालक शामिल थे। जिनके वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं थे, जो जोखिमपूर्ण तरीके से ड्राइविंग कर रहे थे, रॉन्ग साइड वाहन चला रहे थे या बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे थे।

चालान काटने के साथ ही, पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों को यातायात नियमों के महत्व और सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया। इस अभियान में यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल किशन लाल भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d