Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपग पग में फैला है कीचड़, ग्रामीण बेहद परेशान

पग पग में फैला है कीचड़, ग्रामीण बेहद परेशान

उपखंड अधिकारी से गुहार


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय चारनेट में दलित समाज व ग्रामीणों को कीचड़ की विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Oplus_16908288

स्थानीय लोगों ने बताया कि चारनेट ग्राम की बैरवा बस्ती के रास्ते में हर जगह कीचड़ फैला हुआ है, जिसके चलते बस्ती के ग्रामीणों को आने-जाने में आए दिन बेहद सामना करना पड़ता है। कीचड़ इस कदर सड़क पर फैला है कि वाहनों का निकलना मुश्किल है। केवल पैदल ही ग्रामीण यहां से गुजर सकते हैं। वहीं इस कीचड़ के कारण बस्ती वासियों में मौसमी बीमारियों का भय भी बना रहता है, लेकिन इस गंभीर समस्या पर ग्राम पंचायत के सरपंच व पंचायत प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी समस्या पर ध्यान दिया, ताकि ग्रामीणों को कीचड़ से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d