Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfसीआईएसएफ में 15 नवंबर को होगा 59वें बैच का दीक्षांत समारोह

सीआईएसएफ में 15 नवंबर को होगा 59वें बैच का दीक्षांत समारोह

आईजी अभिषेक गोयल होंगे मुख्य अतिथि


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आरटीसी परिसर देवली में आगामी 15 नवंबर को बल के 59वें बैच (आरक्षक, जीडी) का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।

समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक गोयल (आईपीएस), महानिरीक्षक, पश्चिमी क्षेत्र, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परेड की समीक्षा करेंगे। साथ ही समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण होगा। इस दौरान स्वागत भाषण, पुरस्कार वितरण, मुख्य अतिथि का संबोधन, परेड निष्क्रमण और विभिन्न डेमोंसट्रेशन भी आयोजित किए जाएंगे। यह समारोह बल के नए आरक्षकों के कर्तव्य पथ पर शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे पूर्व गुरुवार को यहां कैम्पस में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d