Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, 5 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, 5 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना दुनी ने बुधवार को अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की हैं।

थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर के अनुसार चार ट्रैक्टर ट्राली बजरी से भरी पाई गई। जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली खाली जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन, परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे जिला स्तरीय विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रोलियों के चालक पुलिस जाप्ता को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों, अपराधियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। कार्रवाई दल में हेड कांस्टेबल राजेश प्रभुलाल, शिवराज, रामकिशन, कालूराम आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d