Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसप्ताह में दो दिन प्रशासनिक अधिकारी करेंगे पालिका वार्डों में सफाई का...

सप्ताह में दो दिन प्रशासनिक अधिकारी करेंगे पालिका वार्डों में सफाई का निरीक्षण

गंदगी फैलाने वालों के लगेगा जुर्माना


Jahazpur News 3 मई (आज़ाद नेब) शाहपुरा जिले की स्वच्छता एवं साफ-सफाई के मद्देनजर ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नगर परिषद शाहपुरा एवं नगर पालिका जहाजपुर में वार्डवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

ज़िला कलक्टर शेखावत के निर्देशानुसार सभी प्रभारी सप्ताह में दो दिन अपने आवंटित वार्डों में निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण रिपोर्ट ज़िला कलक्टर को प्रस्तुत करेंगे। आदेशानुसार नगर पालिका के वार्ड संख्या 1 से 5 में प्रभारी के रूप में उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी. पाटीदार, वार्ड संख्या 6 से 10 में प्रभारी के रूप में नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा, वार्ड संख्या 11 से 15 में प्रभारी के रूप में तहसीलदार रवि कुमार मीणा, वार्ड संख्या 16 से 20 में प्रभारी के रूप में सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियन्ता सोहन लाल बैरवा, तथा वार्ड संख्या 21 से 25 में प्रभारी के रूप में जल संसाधन विभाग सहायक अभियंता रामप्रसाद मीणा को नियुक्त किया गया है।

सभी वार्ड वाइज नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी अपने वार्ड की विजिट के दौरान वहां स्वच्छता व्यवस्था अनुचित पाए जाने पर उस स्थान की लाइव लोकेशन तथा फोटो वीडियो शाहपुरा ज़िला प्रशासन द्वारा निर्मित ऑफिशियल वाट्सऐप ग्रुप (स्वच्छता अभियान) साझा करेंगे तथा संबंधित आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा गंदगी फैलाने वालो पर जुर्माना लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d