Desk News 3 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने 5 मई को सेन जयंती, 10 को परशुराम जयंती एवं 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपखंड उपखंड मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण शहरी क्षेत्र व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट टोंक को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी तरह उपखंड उनियारा, अलीगढ़, देवली, पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, दूनी, नगरफोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें उपखंड अधिकारियों को शहरी क्षेत्र व तहसीलदार को ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है।


