प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क किया
Political News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तेलगांना में चुनाव प्रचार व रणनीति बनाने गए राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी व पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बीजेपी प्रत्याशी ईटा राजेन्द्र के पक्ष में न केवल रोड शो किया, बल्कि जनसम्पर्क कर जिताने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान भाजपा से डॉ. सैनी, पूर्वमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. अरुण चतुर्वेदी समेत नेता करीब एक सप्ताह से तेलगांना में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे है। इसके तहत उक्त नेताओं ने हैदराबाद, सिकंदराबाद, मल्काजगिरी समेत लोकसभा क्षेत्रों में सक्रियता से पार्टी के प्रचार, रणनीति बनाने में जुटे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 मई को हैदराबाद में बड़ा रोड शो कर भाजपा के पक्ष में शक्ति लगाएंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा कर रहे है। गुरुवार देर रात डॉ. सैनी, लोकसभा प्रवासी पूर्व मंत्री डॉ अरुण चतुर्वेदी ने मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र के बीएन रेड्डी नगर में भाजपा उम्मीदवार ईटा राजेन्द्र के पक्ष में जोरदार रोड़ शो किया व लोगों से जनसंपर्क कर बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।



