Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsकार्रवाई नहीं हुई तो, 24 घंटे में देवली बंद कर प्रदर्शन करेंगे

कार्रवाई नहीं हुई तो, 24 घंटे में देवली बंद कर प्रदर्शन करेंगे

  • मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

  • घोसी मोहल्ला निवासी व्यक्ति का गला काटने का मामला


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले दिनों घोसी मोहल्ला निवासी लालसिंह ग्वाला पुत्र तुलसीराम के गला काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को श्रीसांवरिया सेठ गौ सेवा समिति के तत्वाधान में लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि गत एक मई को सुबह 10:30 बजे करीब लाल सिंह ग्वाला अपने बाईपास स्थित होटल पर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया तथा दो लाख रुपए लूट लिए। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। जिससे उनके गले में गंभीर चोट आई है तथा श्वास नली भी कट गई। ज्ञापन में बताया कि घायल लाल सिंह सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में उपचार चल रहा है। वहीं घटना को लेकर परिजनों की ओर से हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लोगों ने बताया कि पीड़ित देवली थाना क्षेत्र का निवासी है। जबकि यह घटना हनुमान नगर और देवली दोनों क्षेत्र की सीमा पर हुई है। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

इससे लापरवाही जाहिर होती है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यह घटना निंदनीय है, यदि इसमें कार्रवाई नहीं हुई तो देवली सर्व समाज की ओर से 24 घंटे के भीतर देवली बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सपने में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, मुकेश ग्वाला, राजू ग्वाला, कमलेश कुमार ग्वाला, पार्षद भीमराज जैन, लोकेश लक्ष्कार, संतोष ग्वाला, मदनलाल, कन्हैयालाल, अभिषेक, अकील कुरैशी, सुनील सेठी, योगेश श्रीमाल समेत दर्जनों लोग थे।

तेलगांना के मलराज गिरी लोकसभा क्षेत्र में डॉ. सैनी, डॉ. चतुर्वेदी का रोड़ शो

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d