“सराहनीय प्रयास”
Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बडोली गांव के किसानों ने अपने खेतों की 1800 बीघा जमीन की सरसों की तूड़ी बेचकर उससे मिली राशि को गांव के प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर के विकास कार्यों पर खर्च करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की शाम को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में किसानों की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मंदिर के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए 1800 बीघा सरसों की तूड़ी की बोली लगाई जाएगी। ग्रामीणों की उपस्थिति में लगाई गई, इस बोली से 19 लाख 75 हज़ार रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जिसे सीधे मंदिर के कायाकल्प और विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। किसानों के इस सामूहिक और धर्मार्थ निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पैंथर ने किशोर पर किया हमला, फिर पैंथर के मुंह से निकले झाग, जानिए पैंथर की रहस्यमयी मौत!


