Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमानक क्लब का एक्सपोजर विजिट हुआ, जानकारी प्राप्त की

मानक क्लब का एक्सपोजर विजिट हुआ, जानकारी प्राप्त की


Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली के भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब के 25 सदस्यों ने सोमवार को सिद्धार्थ पॉलीसैक्स प्राइवेट लिमिटेड, निवाई का एक्सपोजर विजिट किया।

प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल के साथ मेंटर टीचर जितेंद्र कुमार, वंदना शर्मा, हेमराज कोली और शिवचरण सैनी उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन शशि तिवारी ने विद्यार्थियों को पॉलिसैक्स निर्माण की कार्यप्रणाली, मशीन संचालन, उत्पादन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और तकनीकी विशेषज्ञों से उपयोगी जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ, जिससे उन्हें औद्योगिक वातावरण और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d