अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव
Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली के चुनाव की प्रक्रिया इनदिनों जारी है। जिनके आगामी दिनों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होंगे।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र जैन व शिवजीराम डडवाडिया ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन आवेदन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों भारत सिंह सोलंकी व ललित चौहान के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। वहीं आगामी 12 दिसम्बर को अध्यक्ष पद के लिए दोनों के बीच सीधा मुकाबला रहेगा। अभिभाषक संघ के सचिव पद पर एक भी आवेदन पत्र नहीं आया है।
जिससे यब पद खाली रहा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रणजीत सिंह बैरवा और रमेश कुमार शर्मा ने भी अपना आवेदन पत्र भरा था। लेकिन सोमवार को अंतिम दिन अधिवक्ता रणजीत सिंह बैरवा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे रमेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही कोषाध्यक्ष के पद पर चेतन वर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए नरेंद्र मीणा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।




