Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निवारिया ग्राम पंचायत में रविवार को एनपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच राजस्थान रॉयल्स और आवा चैंपियन के बीच खेला गया।

जिसमें आवा चैंपियन विजेता बनी। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक देवली हेमराज मूंड ने विजेता और उपविजेता टीमों को मैडल, शील्ड, माला, नकद राशि सौपकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव पब्लिक के डायरेक्टर डॉ. शिवजी लाल चौधरी, दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर, देवड़वास सरपंच धर्मराज मीणा और भागीरथ बैरागी ने समापन की घोषणा की। आयोजनकर्ता रोहित कुमार मीणा और अवधेश मीणा सहित ने सभी टीमों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुकेश मीणा, भँवरलाल सैनी, विशाल मीणा, लोकेश, हंसराज आदि उपस्थित थे।



