रातें भी रहेगी थोड़ी गर्म
Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नोतपा खत्म होते ही भले ही बीते दो दिनों से गर्मी के कहर से शहरवासियों को मामूली राहत जरूर मिली है।
लेकिन 3 जून से 8 जून तक फिर दिन में गर्मी बढ़ सकती है। यह स्थिति 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकती है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि बीते दिनों से औसतन 2 से 3 डिग्री कम है। मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जून से फिर से दिन में 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। तीन जून को 42 डिग्री व 5 जून से 43 डिग्री तक तापमान रह सकता है। खासकर रातों के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नही दिख रहा है, यानि रातें 31 से 32 डिग्री तापमान रह सकता है। ऐसे में रातें गर्म साबित हो सकती है।
चेक अनादरण के मामले में साधारण कारावास व आर्थिक जुर्माने से दंडित



