Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsस्मृति योग्यता पुरस्कार से सम्मानित होंगे विद्यार्थी

स्मृति योग्यता पुरस्कार से सम्मानित होंगे विद्यार्थी


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी नगर पालिका क्षेत्र में अध्यनरत विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए स्मृति योग्यता पुरस्कार-2024 शुरू किया गया है।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि दूनी में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के लिए एक नवाचार शुरू किया गया है। जिसमें दूनी नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा को 2 हजार 111 रुपए, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर भामाशाहों द्वारा उनके परिजनों की स्मृति में पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्र में इस तरह की पहल से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्मृति योग्यता पुरस्कार चयन समिति सदस्य गिरधारी लाल शर्मा एवं त्रिलोकचंद कलाल ने बताया कि यह पुरस्कार बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में श्रेष्ठ उपलब्धियों के आधार पर स्वतंत्रता दिवस पर अतिथियों द्वारा दिया जाएगा।

दूनी नगर पालिका मंडल अध्यक्ष माया देवी एवं अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2024 में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर पहले तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नगर पालिका मंडल दूनी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह सौपकर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d