Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली की छात्रा व बाल कवयित्री अक्षिता दाधीच पुत्री डॉ. महेश कुमार पंचोली गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होगी।
स्कूल देवली के निदेशक मोहित अग्रवाल ने बताया कि अक्षिता दाधीच बचपन से ही होनहार है और कविता सृजन में रुचि रखती है। अक्षिता ने अब तक गिलहरी की मनोव्यथा, कोरोना में कवि को जवाब, संक्रांति संदेश, महंगाई, स्मार्टफोन एक पहेली, दीपावली एक प्रकाश, आजादी की ओर एक कदम, बालक का टिफिन, जीवन, कोरोना, देश का मान सैनिक, जल, वृक्ष, हिंदी का महत्व, शांति संदेश आदि कविता लिखी है। छात्रा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।



