Deoli News 15 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लगातार तीसरे दिन भी टोंक जिले के लिए “ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उधर, बीसलपुर डैम का जलस्तर आरएल सुबह 6 बजे तक 312.73 मीटर पहुंच गया है। जबकि त्रिवेणी पर 2.60 मीटर का गेज जारी है।
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक टोंक, बूंदी, कोटा, जयपुर जिला, जयपुर शहर, बारां, सीकर, अलवर, नागौर व सवाईमाधोपुर जिलों में गुरुवार को कुछ घण्टों में कही-कही मध्यम व भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी सम्भावित है। विभाग ने लोगो को जलस्त्रोत, जलप्रवाह, अंडरपास, नदी-नालों से सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। इससे पहले बुधवार रात जमकर बारिश हुई। देर रात बारिश रुकी और फिर से शुरू हो गई। इसी तरह गुरुवार सुबह आधे घंटे मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस वजह से स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल पड़ा। उपखंड स्तरीय समारोह से पूर्व शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालय में हुए ध्वजारोहण के दौरान बारिश हुई। उपखंड स्तरीय समारोह के दौरान भी बारिश शुरू हो गई।



