Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सखी सहेली शाखा देवली की ओर से जरूरतमंद बच्चों के साथ शिव अभिषेक किया और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि ग्रुप द्वारा जरूरतमंद बच्चों को बोरडा गणेशजी भ्रमण पर ले जाया गया। यहां पर बच्चों के साथ कई गेम्स खेले गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों को नोका विहार कराया। स्वतंत्रता दिवस का बच्चों को महत्व बताया। बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत ओर कविताएं सुनाई गई। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बताया कि शाखा द्वारा जरूरतमंद बच्चों के साथ अधिकांश त्यौहार मनाए जाते हैं। समापन पर उन्हें भोजन करवाया।
कार्यक्रम में सुशीला टांक, निधि गर्ग, वंदना, बबीता गोयल, पिंकी सिंहल, शिल्पा, इंदिरा सोनी, इंदु गर्ग, सुनीता गोयल, स्मिता, सरोज सिंहल थी।


