Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी जहाजपुर डॉ. हरीश यादव ने विश्व लिवर दिवस पर बताया कि लिवर की बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।
लिवर शरीर की महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो पाचन में सहायक रस बनाती है और कार्बोहाइड्रेट्स को जमा करती है। लिवर की मुख्य बीमारियों में हेपटाइटिस, लीवर सिरोसिस और लिवर कैंसर शामिल हैं। स्वस्थ लिवर के लिए डॉ. यादव ने धूम्रपान और शराब से बचने की बात कही। इसके अलावा व्यक्ति स्वच्छ पानी पिएं और संतुलित आहार लें।
वहीं तला हुआ भोजन और फास्ट फूड से बचें, वजन नियंत्रित रखें और नियमित व्यायाम करें। वहीं दर्द निवारक दवाइयों और स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल करें। होम्योपैथी में भी लिवर से संबंधित कई प्रभावी दवाएं चेलीडोनियम, लाइकोपोडियम और नक्स वामिका आदि है। यादव ने बताया कि लिवर की बीमारियों के मामले में इलाज से बेहतर बचाव है, लिहाजा स्वस्थ जीवनशैली और खान-पान का ध्यान रखना आवश्यक है।




