Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक।जिले के पराणा निवासी बनवारी लाल पिछले 15 वर्षों से प्रभातफेरी के माध्यम से आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
वह सुबह 4 बजे से हारमोनियम और अपनी मधुर वाणी से लोगों में भक्ति की अलख जगा रहे हैं। बनवारी लाल जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक और बूंदी जिलों के गांवों में जाकर प्रभातफेरी निकालते हैं और लोगों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करते हैं। वर्तमान में वह पनवाड़ गांव में 13 दिनों की प्रभातफेरी निकाल रहे हैं, जिसमें वह हारमोनियम बजाते हुए भक्तिमय गीत, भजन और संकीर्तन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। वह राम का नाम लेकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं और लोगों को भी इससे प्रेरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय मे प्रभातफेरी बहुत कम देखने को मिलती है।



