Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई


Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के छात्रों ने पहले सेमेस्टर में उत्कृष्ट परिणाम दिया।

प्रियांशु मूंदड़ा ने प्रथम, हर्ष मंडावर ने द्वितीय और मानसी चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल ने इन छात्रों को बधाई दी और सभी का लच्छा बांधकर स्वागत किया। उन्होंने उक्त स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को आगे भी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे अपने महाविद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकरीवाल और अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी और आगामी परीक्षाओं की रणनीति पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d