Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मोरला चौराहे पर गत रविवार शाम एक बाइक दुर्घटना में तीन जने गम्भीर घायल हुए। जिन्हें ग्रामीणों और हनुमान नगर पुलिस की मदद से राजकीय चिकित्सालय देवली लाया गया।
जहाँ से एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इलाज के दौरान घायल युवक यसवंत सिंह की मौत हो गई। हनुमान नगर थाने के हेडकांस्टेबल शंकर लाल ने बताया कि रविवार देर शाम एक मोटरसाइकिल पर अमरवासी निवासी राहुल पुत्र दुर्गालाल और यसवंत कुमार पुत्र रामलाल बैरवा देवली की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान सड़क पर चलते राहगीर से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ जसवंत सिंह की हालत गंभीर होने से उसे कोटा रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।



