Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजयंती पर शोभायात्रा निकाली, प्रतिभाओं का सम्मान किया

जयंती पर शोभायात्रा निकाली, प्रतिभाओं का सम्मान किया

श्रीयादे जयंती का आयोजन


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रजापति समाज ने मंगलवार को अपनी आराध्य देवी माता श्रीयादे की जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चांदली माता निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष रामकरण प्रजापत थे।

वहीं विशिष्ट अतिथि महावीर प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, महावीर प्रजापत, स्थानीय पार्षद सत्यनारायण सरसडी, पंकज जैन रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष फूलचंद प्रजापत ने की। द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सुबह प्रजापति छात्रावास में विभिन्न बोलिया ली गई। जिसके बाद समाज की महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। वहीं अटल उद्यान के टीनशेड के यहां पर मुख्य समारोह हुआ। जिसमें समाज की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया।

यहां सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा कलश यात्रा की महिलाओं का लक्की ड्रॉ निकाला गया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति, समाज के रामदेव प्रजापति, कन्हैया लाल प्रजापत, धनराज प्रजापति, कैलाश प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, दुर्गालाल प्रजापत, ओम प्रकाश प्रजापति आदि के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। समापन पर समाज अध्यक्ष फूलचंद प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d