Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर मंगलवार को भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई।
वहीं कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर बधाई दी। शहर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामान्य कार्यकर्ता नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। यह भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक सामान्य युवा कार्यकर्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, शिवजीराम प्रतिहार, नन्द सिंह, शिवजी धाकड़, सुमित गौतम, रजनीश दीपक, शकील कुरेशी, कुणाल साहू, नवरंग वर्मा, संतकुमार मीणा, अशोक मंडल, घीसालाल वर्मा समेत उपस्थित थे।




