Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News3 माह से लापता युवक को देवली पुलिस ने दस्तयाब किया

3 माह से लापता युवक को देवली पुलिस ने दस्तयाब किया


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने करीब तीन माह पहले लापता हुए एक युवक को दस्तयाब कर लिया है। यह युवक काम की तलाश में घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि गत 2 जुलाई को आरती पत्नी मनोज बैरवा ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनके पति मनोज गत 17 जून को शाम करीब 5 बजे नासिरदा स्थित अपने घर से देवली के प्रदीप नगर स्थित ससुराल के लिए निकले थे, जहां वह काम धंधा करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से मनोज का कोई अता-पता नहीं था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और आखिरकार लापता मनोज को ढूंढ निकाला। पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d