Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीपलू के झिराना स्थित केदारनाथ परिसर में आगामी 9 मार्च को बैरागी (वैष्णव) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर समाज के पदाधिकारी निमंत्रण प्रक्रिया में जुटे हैं।


जिसमें 21 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर समिति अध्यक्ष बद्रीलाल वैष्णव, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण हनोतिया और मूलचंद बालूंदा ने गांवों में जनसंपर्क कर समाज के लोगों को फिजूलखर्ची रोककर इस सम्मेलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में वर पक्ष से 71 हजार और वधू पक्ष से 31 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है, जिसके लिए 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और वधू की 18 वर्ष होना आवश्यक है, जिसके लिए दोनों पक्षों को वैध आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को फिजूलखर्ची के बोझ से राहत दिलाना है।


