Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली परिसर में 12 फरवरी शाम 5 बजे वार्षिक समारोह आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएसएफ-आरटीसी देवली के डीआईजी व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र देव आनंद होंगे। उनके साथ अतिथि के रूप में आरटीसी के कमांडेंट पीजी अभिलाष कुमार भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ होगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी और विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा तथा यहां मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। राष्ट्रगान के साथ इस उत्सव का समापन किया जाएगा।



