पंचायत समिति परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में स्वीप कार्यक्रम के तहत सतरंगी कार्यक्रम को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने गांव में रेली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया।



स्कूल के मीडिया प्रभारी तुलसीराम गौतम ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर में पीले चावल बांटे गए। वहीं ढोल नगाड़े मजीरे बजाते हुए पूरे गांव में घूमकर रैली निकाली गई। साथ ही 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में शामिल होने के लिए कहा गया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत गांव के गणमान्य नागरिको ने भी भाग लिया। इस दौरान दयानंद वर्मा उपप्राचार्य, रघुनंदन पंचोली, सुवालाल, रामदयाल, प्रदीप बिडला, दौलत सिंह, कमलेश कुमार, तुलसीराम शर्मा, देवनारायण गुर्जर, झीलमवती प्रभात आदि थे।
इसी तरह पंचायत समिति देवली में सोमवार को विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदान संबंधी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान ब्लॉक लेवल अधिकारी, महाविद्यालय विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे।



