Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsकांग्रेस कमेटी महासचिव का स्वागत किया

कांग्रेस कमेटी महासचिव का स्वागत किया


Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमीन पठान का सोमवार को जयपुर से कोटा जाते वक्त देवली स्थित बाईपास पर स्वागत किया गया।

दरअसल यह स्वागत शानू अब्बासी के नेतृत्व में किया गया। पठान जयपुर से कोटा जाते वक्त कुछ देर यहां बाईपास स्थित बीजासन होटल पर रुके। इस दौरान उनका साफा पहनकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पठान ने स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की तथा पार्टी हित में जुट जाने को कहा।

इस दौरान जावेद खान मंसूरी, अब्दुल हमीद, शानू लुहार, कादर, आबिद, नावेद खिलजी, शाहबाज खान, आसिफ खान, नदीम, अमन, अनस अली, यश ग्वाला समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि अमीन पठान पूर्व में भाजपा में थे। पिछले दिनों ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं उन्हें कांग्रेस कमेटी महासचिव बनाया गया। पठान अध्यक्ष दरगाह कमेटी दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर भी है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d