Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वीप गतिविधियों के तहत गुरुवार को शहर में मतदाता जागरूकता को लेकर वॉक मैराथन आयोजित हुई। अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने बताया कि इस दौरान उक्त मैराथन को लेकर विद्यार्थी, कर्मचारी, अधिकारी अटल उद्यान के टीनसेड पर एकत्रित हुए।


जहां से ढोल के साथ वॉक मैराथन शुरू हुई। यह मैराथन जहाजपुर चुंगी नाका, जगदीश धाम, नेकचाल रोड, अंबेडकर चौराहा, नेहरू मार्केट, ममता सर्कल समेत प्रमुख मार्गो से होकर नगर पालिका परिसर पहुंची। जहां स्कूली बच्चों की ओर से मतदान का जागरूकता संदेश दिया गया। मैराथन में शामिल बच्चे 25 नवंबर को मतदान किए जाने की अपील करते हुए चल रहे थे। वहीं उक्त मैराथन में देवली के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 200 टीशर्ट ब्रांडिंग, मतदान तिथि, समय सहित उपलब्ध कराई गई। जिसे पहने हुए विद्यार्थी बाजार से गुजरे।

इस दौरान उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, विकास अधिकारी दिवाकर, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पूरणमल वर्मा, सीबीईओ रामराय मीना, प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा, सुमित्रा मीणा, सहायक अभियंता डीके जैन, थाना प्रभारी भंवरलाल, हेडकॉन्स्टेबल बद्रीलाल यादव यातायात प्रभारी इमरान समेत एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजर सुनील दाधीच, प्रशांत कासलीवाल, सुमित गौतम, जगदीप, आशीष उपाध्याय समेत शामिल थे।



