लगातार दूसरे दिन छाया कोहरा
Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वही कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। दरअसल यह कोहरा सुबह से शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में छाया रहा।
कोहरे में सादृश्यता महज 70 से 80 मीटर रही। इससे अधिक दूरी के वाहन व भवन दिखाई नहीं दिए। कोहरे का ज्यादा असर जयपुर, कोटा, अजमेर व भीलवाड़ा जाने वाले मार्ग पर देखा गया। इन मार्गों पर वाहनों को लाइट जलाकर तथा बेहद धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। कई जगह पर तो 30 मीटर से अधिक दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दिया। समूचा शहर कोहरे के घूंघट में छिपा रहा। इस बीच लोगों ने अपने दुकानों के बाहर अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों ने गर्म चाय से राहत पाने की कोशिश की। शहर में कई जगहों पर लोग अलाव तापते रहे। दुकाने भी शहर की देरी से खुली।



