Jahazpur News 23 मार्च (आज़ाद नेब) शुद्ध आहार, मिलावट पर वार, अभियान के तहत शुक्रवार को जहाजपुर में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कार्रवाई हुई। इसमें रिद्धि सिद्धि डी मार्ट 65 किलोग्राम एक्सपायरी डेट खाद्य सामग्री नष्ट की व नमूनों जांच के लिए भेजा गया है।
दल की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया ओर फिर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान तथा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार निरीक्षण तथा सैंपल लेने की गई। दल ने सदर बाजार स्थित चारभुजा मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले का नमूना लिया। चावंडिया चौराहे स्थित रिद्धि सिद्धि डीमार्ट का निरीक्षण कर घी तथा काजू का नमूना लिया गया। इस मार्ट पर 40 लीटर अवधि पर तेल, 15 किलोग्राम टोस्ट और 10 किलोग्राम चाय पत्ती मिली, उपरोक्त सभी अवधि पार खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया गया। नमूनो को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा टीम में दुर्गेश कुमार डीडवानिया तथा गोपाल खटीक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गत 21 फरवरी को भी खाद्य सुरक्षा टीम के जहाजपुर में आने की सुचना पर भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे। बार-बार दुकानें बंद करने से आमजन में व्यापारियों की छवि ख़राब हुई है।
Read Also- लेनदेन के विवाद को लेकर नाजायज फायदा उठाने का विवाहिता ने लगाया आरोप
डॉ. झंवर रविवार को देवली में, मस्तिष्क, मनोरोग व पुरुष रोग में देंगे परामर्श


