Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर शहर मंडल देवली की ओर से शनिवार को इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अगुवाई में संकल्प दिवस मनाने को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक गौशाला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा डाला। वही मौजूद कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 सीटे जीतने का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश में बीजेपी सरकार को बहुमत मिलने पर जनता व मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप डाउनलोड कर अंशदान किया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को भी अंशदान करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अप के जरिए 5 रुपए से 2 हजार रुपए तक का अंशदान दिया जा सकता है। इस दौरान भाजपा नेता मनोज शर्मा, सुनील सेठी, दिनेश जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, जितेंद्र चौधरी, सुमित गौतम, महेश दाधीच समेत मौजूद थे।



