Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsतीन किलो गांजे के हरे पौधे जब्त किए

तीन किलो गांजे के हरे पौधे जब्त किए


Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की घाड़ थाना पुलिस ने शनिवार को एक किसान के खेत में दबिश देकर 3 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। वही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई महावीर माली के बाड़ेनुमा खेत बरड़ा ढाणी तन कस्बा घाड़ में कार्रवाई की है। जहां महावीर पुत्र मांगीलाल माली के खेत में बिना अनुज्ञा पत्र के अवैध गांजे के पौधे लगाए पाए गए। इनका वजन 3 किलो था। जिन्हें जब्त कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महावीर माली को गिरफ्तार किया है। वही मामला दर्ज कर दूनी थाना प्रभारी को मामले की जांच सौपी है। कार्रवाई दल में हेड कांस्टेबल भंवर सिंह, पुलिसकर्मी राजेंद्र, रामभजन समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d