Deoli News 24 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) होली के मौके पर देवली शहर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष समेत पार्षद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में वर्तमान देवली पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने तीन लाइन में बयान जारी कर पार्टी की सदस्यता छोड़ने का एलान किया है। इसी तरह कांग्रेस से निर्वाचित पार्षद पवन सिंहल ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दोनो नेताओं ने अपने इस्तीफा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को भेजे है।


