Monday, June 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी देवली में शोभायात्रा, बैठक हुई

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी देवली में शोभायात्रा, बैठक हुई


Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को देवली में सर्व हिंदू समाज की ओर से कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को लेकर कुचलवाड़ा रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में सर्व समाज के लोगों की एक बैठक हुई।

जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। आयोजन समिति से जुड़े रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 17 जून को सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौराहा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप से होगा। यह शोभायात्रा जयपुर हाउस, पद्मावती सर्कल, तेज विजन हॉस्पिटल, भारत गैस ऑफिस होते हुए मुख्य बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, कीर मोहल्ला, देवली गांव रोड और अंबेडकर सर्कल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसमें महाराणा प्रताप के फ्लेक्स लगवाना, मार्ग में भगवा झंडे लगाना, पेयजल व्यवस्था, आतिशबाजी और पूजन सामग्री सहित अन्य प्रबंध शामिल हैं। सर्व हिंदू समाज ने सभी लोगों से इस गौरवपूर्ण आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की बात कही है।

Must Read:-

एक दिन का औसत दान 10 हजार ! सोमवती पर खुला सावरे का भंडार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d