हर महीने बढ़ रही श्रद्धा, सांवरिया सेठ के खजाने में आए 3 लाख 9 हजार 562 रुपए
Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सोमवती अमावस्या के अवसर पर देवली स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर में विराजमान श्री सांवरिया सेठ के मंदिर का दान पात्र खोला गया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों और महिला सदस्यों की उपस्थिति में दान राशि की गणना की गई।
मंदिर के दानपात्र से कुल तीन लाख 9 हजार 562 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। दान पात्र से प्राप्त हुई कुल राशि में तीन लाख 7 हजार 270 रुपए के नोट और 2 हजार 292 रुपए के सिक्के शामिल हैं। इस दौरान मंदिर समिति के मनीष पाराशर, केपी सिंह नरूका, संपत सवालका, पंकज सिंहल, विनोद गोयल, पंकज शर्मा, रामराय सोनी और महेश सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सांवरिया सेठ का भंडार हर महीने खोला जाता है और निरंतर तीन लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त होना क्षेत्रवासियों की भगवान सांवरिया सेठ के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है।
एक ही दिन में दस हजार रुपए से अधिक का औसत दान आना इस बात का प्रमाण है कि श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ अपने आराध्य के चरणों में समर्पित हैं। मंदिर समिति ने भी दानदाता सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।


