Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमंदिर में जयकारों के साथ प्राण प्रतिष्ठा, कुएं से मोटर चोरी हुई

मंदिर में जयकारों के साथ प्राण प्रतिष्ठा, कुएं से मोटर चोरी हुई


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवड़ावास गांव में करीब 500 साल पुराने कंकाली माता के प्राचीन मंदिर का हाल में जीर्णोद्धार कराया गया है। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन हुए।

जन सहयोग से आधुनिकतम नवनिर्मित मंदिर का निर्माण कराया गया। सोमवार को आचार्य नारायण पंडित व दिनेश दाधीच ने मंत्रों से पंचकुंडों में आहुतियां दी। सोमवार को कंकाली माता, कल्याण धणी, ठाकुरजी के जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर स्वर्ण कलश चढ़ाया गया। वहीं नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

पानी की मोटर चोरी की रिपोर्ट दी

दूनी के बस स्टैंड स्थित नगर पालिका परिसर में पुराने कुए से अज्ञात कर मोटर चुराकर ले गए। दरअसल स्कूल व खेलकूद मैदान में लगे पेड़-पौधों को पानी पिलाने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा पानी की मोटर कुएं में डाल रखी थी।

रविवार रात को अज्ञात कर कुएं की मोटर को निकाल कर ले गए। सोमवार को प्रधानाचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि 24 घंटे बस स्टैंड पर आवागमन होने के बावजूद चोर मोटर को निकालकर ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d