Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertभीषण गर्मी में झूलसे लोग, हीट लॉकडाउन शुरू

भीषण गर्मी में झूलसे लोग, हीट लॉकडाउन शुरू

दोपहर 12 बजे 41 डिग्री पहुंच तापमान


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले एक सप्ताह से शहर व आसपास भीषण गर्मी परवान पर है। जहां प्रचंड तपिश के चलते लोग बेहाल है व रात को भी लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है।

इन दिनों औसत तापमान 41 से 42 डिग्री के करीब मापा जा रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे का तापमान 41 डिग्री को छू गया। प्रचंड गर्मी की तपिश से लोग झुलस गए। वहीं बाहर निकलने वाले लोग मुंह पर दुपट्टा लगाकर निकल रहे हैं, जो भी नाकाफ़ी है। वही दोपहर 12 बजने के साथ ही बाजार सुनसान होने लगे हैं। मुख्य बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है, जो अब शाम 5 बजे बाद बढ़ेगी। तेज गर्मी के चलते पंखे केवल पसीना सूखाने के काम आ रहे हैं। पंखों से गर्मी में कोई राहत नहीं मिल रही है। जबकि कूलर व एसी का असर तेज गर्मी के सामने फीका होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2 से 3 का तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के असर है, जो काफी तेज टेंपरेचर होगा।

प्रचंड व भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडे पेय पदार्थ तथा तरबूज आदि से अपना गला तर कर रहे हैं। यहां तक की पालतू जीव व मवेशी भी गर्मी से बेहाल है। पेड़ पौधे पर गर्मी से विपरीत असर पड़ा है। इन्हें बचाने के लिए लोगों को छाया का प्रबंध करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d