Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिले में पर्यटन विकास के कार्यों में तेजी लाएं- कलक्टर

जिले में पर्यटन विकास के कार्यों में तेजी लाएं- कलक्टर


Desk News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में कलक्टर कक्ष में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में टोंक जिले के पर्यटन विकास को लेकर जिला कलक्टर के समक्ष बिंदुवार चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन ने बताया कि बीसलपुर बांध को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के मुख्यमंत्री बजट घोषणा में मिनी गोवा व जिप लाइन के कार्य को शुरू कराया जाना है। जिला कलक्टर ने कार्यकारी एजेंसी वन विभाग एवं जल संसाधन विभाग (ईआरसीपी को बनाया) को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आगामी 15 दिन में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। देवली के धुंवा कलां में संत धन्ना भगत के पैनोरमा को जुलाई माह में विधिवत रूप से शुरू करने के लिए उपखंड अधिकारी देवली दुर्गा प्रसाद मीणा को रूपरेखा बनाने के लिए कहा।

Oplus_131072

जिला कलक्टर ने हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी के तहत सवाईमाधोपुर में आयोजित शिल्प ग्राम में टोंक के नमदा व कालीन तथा राजीविका का उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला उद्योग के महाप्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने नगरफोर्ट, मांडकला के विकास कार्य पर चर्चा के दौरान कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को ट्रेक व प्लांटेंशन के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने उपखंड निवाई में भगवान देवनारायण के पैनोरमा के निर्माण प्रगति को लेकर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार हरसोलिया से जानकारी ली।

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि डिग्गी कल्याणजी मंदिर के विकास एवं जीर्णोंद्वार के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की मुख्यमंत्री बजट घोषणा की गई थी। इस कार्य को भी गति देने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d