Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार योगिनी एकादशी को जाएगी।
बस यात्रा से जुड़े देवेंद्र कुमार दीपक ने बताया कि आगामी 2 जुलाई को कृष्ण पक्ष योगिनी एकादशी है। इस दौरान सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम से सांवरिया सेठ बस यात्रा जाएगी। यात्रियों को सुबह 10:30 बजे तक बस पर पहुंचना होगा। बस यात्रा के इच्छुक व्यक्ति 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं। देवेंद्र दीपक ने बताया कि बस यात्रा भजन कीर्तन करते हुए पहुंचती है। निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर श्रद्धालुओं को हर महीने सांवरिया सेठ के दर्शन कराए जाते हैं। इस यात्रा से अब तक सैकड़ो लोग लाभान्वित हो चुके हैं।



