Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक हुई, पौधारोपण के निर्देश दिए

ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक हुई, पौधारोपण के निर्देश दिए


Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक के सभी पीईईओ, यूसीईईओ, प्रधानाचार्य की ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक बुधवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना की अध्यक्षता व मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना की सहअध्यक्षता में हुई।

रिसोर्स पर्सन मोहम्मद नासिर ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने सभी पीईईओ को अपने पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत वर्क आर्डर जारी कर पौधों की खरीद के लिए कहा। मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र की पूर्व तैयारी कर प्रवेशोत्सव के माध्यम से नामांकन बढ़ाने के लिए सभी पीईईओ, प्रधानाचार्य कार्ययोजना बना कर कार्य करें। साथ ही सघन पौधारोपण कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्य अनुसार पौधों के लिए परिक्षेत्र में पंचायत से संपर्क कर गड्डे करवाना सुनिश्चित करें व पौधों की खरीद के लिए पालना रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालय को आगामी दिनों में भेजने को कहा। यहां प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने पौधारोपण की सावधानियों के बारे में बताया व सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा भेंट किया।

इस दौरान नामांकन वृद्धि, कर्मयोगी पंजीयन, हाउशोल्ड सर्वे, शालादर्पण मॉड्यूल की समयानुसार पूर्ति, उड़ान योजना, खेल मैदान अतिक्रमण, यूनिफॉर्म वितरण, विद्यालय इन्फ्रास्ट्रक्चर, ब्लॉक रैंकिंग आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर एसीबीईओ प्रधानलाल मीना, रिसोर्स पर्सन शंभुलाल वर्मा सहित ब्लॉक सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d