Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsरैली से नशे के दुष्प्रभाव बताएं, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

रैली से नशे के दुष्प्रभाव बताएं, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय एवं मानव धर्म मानसिक विमंदित गृह देवली में मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। रालसा का एक्शन प्लान के अनुसार दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशीली दवाओं के नुकसान के बारे में आमजन को जागरूक किया।

यहां छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, विद्यालय प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, संस्थान के कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, सत्यनारायण सैन, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अभीजीत यादव, अंशु शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर आदि थे।

आवेदन की तिथि बढ़ाई

राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 जुलाई कर दी गई है। छात्रा ईमित्र के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन सकती है। प्रवेश नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन 8 जुलाई, 11 जुलाई तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में किया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के बाद छात्राएं अपनी फीस ई मित्र पर जाकर जमा करवा सकेंगी। प्रवेशित छात्राओं का शिक्षण 15 जुलाई से शुरू होगा।

इनके अलावा स्नातक द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर तृतीय) एवं तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया भी जारी है। जिसमें छात्राओं का डेटा ई मित्र पर पोस्ट कर दिया गया है। छात्राएं ई मित्र पर जाकर अपनी फीस जमा करवा सकती है। जिसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई है। फीस जमा करवाने की लिए छात्राओं को अपना जनाधार वेरिफाई करवाना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d