Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsपहले दिन 2005 बच्चों ने गटकी पोलियो की खुराक

पहले दिन 2005 बच्चों ने गटकी पोलियो की खुराक

अगले दो दिन भी जारी रहेगा अभियान


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन रविवार को देवली शहर के सभी बूथों पर 2005 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

पल्स पोलियो अभियान के सुपरवाइजर पवन जैन ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय देवली में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली डॉ. जगदीश मीणा, डब्लूएचओ के अब्दुल, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. राहुल सामरिया ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर शुरुआत की। उन्होंने बताया कि देवली शहर में 22 बूथ दवा पिलाने के लिए बनाए गए हैं। जिन पर पहले दिन 2005 बच्चों ने पोलियो की खुराक गटकी। इस दौरान सभी पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान सुपरवाइजर अशोक जैन समेत मौजूद थे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सुपरवाइजर ने बताया कि 1 व 2 जुलाई को भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। खुराक पिलाने से वंचित रहे अभिभावक इन दो दिनों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d