Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में किया गया। प्राचार्य ने बताया कि देश में 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाना, जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन, स्वछ भारत सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन करना है।
साथ ही आगामी 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत एकल प्लास्टिक को एकत्र करने और निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।


