Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsविभिन्न स्कूली गतिविधियों का निरीक्षण किया, निर्देश दिए

विभिन्न स्कूली गतिविधियों का निरीक्षण किया, निर्देश दिए


Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा राजकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदली की झोपड़िया का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान विद्यालय व्यवस्थित संचालित पाए गए। शिक्षको को नियमित रूप से वर्कबुक्स हाल करवाने, प्रतिदिन जांच करने एवं प्रतिदिन होमवर्क प्रतिदिन देने व जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। वहीं प्रतिदिन घर पर नियमित अध्ययन करने को कहा। इसके अलावा स्वच्छता पखवाड़ा एवं प्रखर राजस्थान कार्यक्रम 2024 का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए निर्देश दिए। अधिकारी ने साप्ताहिक पाक्षिक मासिक टेस्ट का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। विद्यालय संचालन अवधि में सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा करने के लिए पाबंद किया गया। एमडीएम पोषाहार दोनो विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण दिया जा रहा है। एमडीएम संबंधी रिकॉर्ड संधारित पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d