Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल पंचायत संस्था देवली के तत्वाधान में आयोजित श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत नगर पालिका के कोर्ट पर बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई।समाज के आकाश कंछल ने बताया कि जूनियर व सीनियर वर्ग के लिए प्रतियोगिता हुई।
इसके बाद दोपहर में अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह में समाज की महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें महिलाओं के लिए कॉर्नर गेम, चेयरेस, एक मिनट गेम, नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसी श्रृंखला में मंगलवार को जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता व रात्रि को हाऊजी गेम होंगे।


